फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beat with stick and iron rod who told him to tie his dog

कुत्ते को बांध कर रखने को कहा तो बरसे डंडे, पढ़ें पूरा मामला..

Sat, 03 Mar 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 03 Mar 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
man beat with stick and iron rod who told him to tie his dog
Dog

पड़ोसी के कुत्ते को बांध कर रखने की बात पर दबंगों ने एक परिवार को घर से बाहर निकालकर डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। पीड़िता ने इसकी शिकायत बजघेड़ा थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बजघेड़ा निवासी हरिन्द्र ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद उसके चाचा जगबीर पास में ही प्लॉट पर जा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी द्वारा पाले गए पालतू कुत्तें उन पर भौंकने लगे। कुत्ते खुले होने के चलते वह उन्हें काटने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पड़ोसी को इन कुत्तों को बांध कर रखने की नसीहत दी। नसीहत देना पड़ोसियों को नागवार गुजरा और वह जगबीर के साथ झगड़ा करने लगे।

कोई चाकू तो कोई ईंट लेकर खड़ा था

झगड़े की आवाज सुनकर हरिंद्र घर से बाहर निकल आया। आरोप है कि जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो उसे जगदीश हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा दिखाई दिया। धर्मसिंह के हाथ में चाकू था।

इसके अलावा उमेश, दिनेश, पवन, रविन्द्र, राहुल, विनोद, तुषार, बिट्टू व धर्मसिंह की पत्नी सरला, बिमला, यहां लाठी डंडे, लोहे की रॉड व ईंट लेकर खड़े थे।

इन्होंने जुगबीर, रोहित, विरेंद्र, रोहित, ऋतिक, सुरेंद्र, धर्मकौर के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस पर वह बीच-बचाव कराने गया तो दिनेश ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने उसे व परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बजघेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed