फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man attempt to rape in one sided love

एकतरफा प्यार में कर डाली शर्मनाक हरकत

Mon, 07 Jul 2014 06:44 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 06:44 PM IST
Man attempt to rape in one sided love

एकतरफा प्यार में पागल कोई इंसान किस हद तक गुजर सकता है इसका अंदाजा फरीदाबाद में हुई एक घटना से आप लगा सकते हैं जिसमें एक शादीशुदा महिला के प्यार में एक दीवाने ने उसी की इज्जत पर हमला बोल दिया।



फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के चक्कर में एक युवक द्वारा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

महिला के शोर मचाने पर जब पड़ोसी बचाने आया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मोबाइल नंबर मांगने आया था

Man attempt to rape in one sided love

पुल‌िस से म‌िली जानकारी के अनुसार कविता (काल्पनिक नाम) पति व बेटे के साथ फरीदाबाद के भूपानी क्षेत्र में रहती है।

कविता ने रविवार को थाना भूपानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी, पति बेटे को स्कूल से लेने गए थे।

कविता का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बबलू घर में आया और उसके पति का मोबाइल नंबर मांगने लगा। आरोप है कि इसी दौरान कविता को अकेले देख कर बबलू ने उसे पकड़ लिया और एकतरफा प्रेम की बात कहने लगा।

बीच-बचाव आए पड़ोसी को क‌िया घायल

Man attempt to rape in one sided love

कविता का आरोप है कि बबलू ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन कविता ने खुद को छुड़ाकर शोर मचा दिया।

कविता ने पुलिस को बताया कि उस समय तो बबलू फरार हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद अपने तीन साथियों के साथ आया।

इस दौरान बीच बचाव के लिए पड़ोसी भी आ गया तो बबलू व उसके साथियों ने पड़ोसी पर लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed