फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested using crackers in delhi

राजनिवास मार्ग पर पटाखा जला रहा शख्स गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
man arrested using crackers in delhi
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी आदेश का उल्लंघन कर राजनिवास मार्ग पर पटाखा जला रहे एक शख्स को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि जुर्माना भरने के बाद उसे जमानत दे दी गई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों राजधानी में फैले खतरनाक प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती व उपराज्यपाल की तरफ से कड़े निर्देशों के तहत पटाखे व अन्य प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद शुक्रवार रात राजनिवास मार्ग पर एक शख्स स्काई शॉट चला रहा था।
विज्ञापन


रात दस बजे के आसपास गश्त कर रहा एक सिपाही धमाके की आवाज सुनकर वहां पहुंचा। घटनास्थल पर पटाखे चल रहे थे और चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। सिपाही ने घटना की जानकारी अपने आला पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिपाही ने पटाखा जला रहे पहाड़गंज चूना मंडी निवासी श्रवण कुमार को पकड़ लिया और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद आरोपी को जमानत मिल गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed