फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested sending obscene messages to woman on Facebook in gurgaon

फेसबुक पर अश्लील संदेश भेजने वाले पर मामला दर्ज

Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
man arrested sending obscene messages to woman on Facebook in gurgaon
facebook - फोटो : getty images

न्यू पालम विहार में रहने वाली युवती ने एक युवक पर फेसबुक  पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। पालम विहार थाना पुलिस ने रवि के खिलाफ अलग-अलग धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


न्यू पालम विहार में रहने वाले युवती निजी कंपनी में काम करती है। फेस बुक पर रवि नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों में तकरार भी हुआ। अब रवि पर आरोप है कि वह उसे अश्लील संदेश भेजता है।
विज्ञापन


पालम विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने साइबर सेल से रिपोट मांगी है। जिसकी रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोल पर आए बदमाश ने महिला को दी जान से मारने की धमकी
दिल्ली में रहने वाली महिला ने जेल से पैरोल पर आये कैदी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पालम विहार थाना पुलिस ने पति के हत्यारोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाली मीनू ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि ब्रह्म कालोनी में रहने वाले देवी ङ्क्षसह ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। गौरतलब है कि छह साल पहले देवी सिंह ने उसके पति वीरेन्द्र की ओम विहार के एक प्लाट के विवाद में हत्या कर दी थी।


पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजा था। अदालत की ओर से उसे पति की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हुई है। हाल ही में जेल से पैरोल पर आया हुआ था। जिस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed