{"_id":"588440294f1c1bfa7aefff16","slug":"man-arrested-asking-for-ransom-fro-jnu-missing-student-najeeb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्र नजीब के घरवालों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएनयू छात्र नजीब के घरवालों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और नजीब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के छात्र नजीब अहमद के घरवालों से फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने सिविल लाइंस निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया और शनिवार को दिल्ली लेकर चली गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जिले में कई दिन ने डेरा डाले थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी दर्जी शहाबुद्दीन का पुत्र शमीम दिल्ली में किराए के मकान में रहता है। दिल्ली में उसने किसी व्यक्ति से फोन पर फिरौती की मांग की थी। इस मामले में दिल्ली के वसंतकुंज थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच को सर्विलांस के जरिए महराजगंज के सिविल लाइंस निवासी शमीम का पता चला। जिससे उसको गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस आई थी। शमीम का भाई इस्माइल फरार है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शुक्रवार देर रात को दिल्ली पुलिस के साथ शमीम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उन्हें दिल्ली पुलिस ने कुछ खास नहीं बताया। पता चला कि उसके खिलाफ दिल्ली में फिरौती का मुकदमा दर्ज है।
शनिवार को सीजेएम कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर क्राइम ब्रांच दिल्ली चली गई। एसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि चूंकि मामला दिल्ली का है। उन्हें इस बारे में कोई विशेष जानकारी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी। हालांकि उन्होंने जेएनयू के छात्र नजीब के लापता होने से उसके जुड़ाव से इन्कार नहीं किया।