{"_id":"59a6d8414f1c1b17278b4857","slug":"man-arrested-acting-fake-sri-lankan-embassy-employee-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों पर रौब झाड़ने के लिए खुद को बताता था श्रीलंका दूतावास का कर्मचारी, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरों पर रौब झाड़ने के लिए खुद को बताता था श्रीलंका दूतावास का कर्मचारी, हुआ गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से जब्त की कार।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो लोगों को प्रभावित करने के लिए खुद को श्रीलंका दूतावास का राजदूत बताता था। यही नहीं आरोपी ने अपनी लग्जरी कार पर दूतावास की नकली नंबर प्लेट भी लगाई हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से होंडा सिविक कार भी बरामद कर ली है। पुलिस की मानें तो कुछ माह पूर्व आरोपी ने कार को श्रीलंका दूतावास से खरीदा था। फर्श बाजार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को फर्श बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खुद को रातदूत बताकर लोगों को बेवकूफ बनाना वाला शख्स चित्रकूट अपार्टमेंब्, ईस्ट अर्जुन नगर में रह रहा है।
विज्ञापन
Delhi: Man impersonating as embassy employee, arrested in Krishna Nagar with a car bearing fake Sri Lankan embassy vehicle registration no. pic.twitter.com/FJxV4nOavd
— ANI (@ANI) August 30, 2017
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को सोसायटी में छापा मारकर दबोच लिया। उसके पास से श्रीलंका दूतावास की नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसने पिछले साल श्रीलंका दूतावास से कार खरीदी थी।
कार पर दूतावास की नंबर प्लेट लगी थी, जिसे इसने नहीं हटाया। 15 जुलाई को नंबर की वैद्यता समाप्त हो गई, इसे नया नंबर भी मिल गया, लेकिन लोगों को प्रभावित करने के लिए इसने नंबर नहीं हटाया और खुद को राजदूत बताकर लोगों को बेवकूफ बनाता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।