{"_id":"5b3f80ae4f1c1bc3248b4ced","slug":"man-accused-of-raping-a-four-year-old-daughter-committed-suicide-by-hanging-himself-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":" 4 साल की बेटी से रेप कर जेल में बंद था पिता, फंदे से लटकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 साल की बेटी से रेप कर जेल में बंद था पिता, फंदे से लटकर दे दी जान
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता ने शुक्रवार को जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाथरूम में रोशनदान से शव लटका मिलने पर दूसरे कैदियों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मई महीने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चार साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला मानेसर महिला थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने 19 मई को आरोपी पिता मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी भुगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार सुबह आरोपी ने जेल के बाथरूम में बने रोशनदान में पायजामे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। करीब साढ़े 10 बजे जब अन्य कैदी बाथरूम में गए तो उन्होंने शव को लटके देख जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। जेल प्रशासन ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन