नौकरानी पर लगा चोरी का आरोप तो बोली मकान मालिक ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बादशाहपुर क्षेत्र स्थित पार्कव्यू सिटी निवासी मकान मालिक ने नौकरानी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, 21 वर्षीय नौकरानी ने 60 वर्षीय मकान मालिक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का बात कही है।
दोनों ओर से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले क्या सच है और क्या झूठ यह तो जांच के बाद साफ होगा। सोहना रोड बादशाहपुर में स्थित पार्कव्यू सिटी में रहने वाले अशोक को घर में साफ-सफाई करने वाली महिला पर चोरी करने का शक था।
इसलिए उसने गार्ड के साथ नौकरानी को चोरी करते हुए पकड़े जाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार महिला को उस समय सोसाइटी के गेट पर रंगे हाथों गार्ड ने पकड़ लिया।
चेकिंग के दौरान महिला गार्ड ने नौकरानी से एक मोबाइल फोन व करीब 31 हजार रुपये बरामद किए। इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई, जिसके बाद बादशाहपुर पुलिस थाने में महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी
लेकिन इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पकड़ी गई युवती ने मकान मालिक पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। पुलिस के अनुसार, पहले तो मकान मालिक द्वारा महिला पर एक फोन व 31 हजार रुपये चोरी के आरोप लगाए गए।
वहीं महिला ने मकान मालिक अशोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा है कि फोन व 31 हजार रुपये मकान मालिक ने उसे इसलिए दिए कि उसके साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है, जिन्हें लेकर वो जा रही थी, लेकिन सोसायटी के गेट पर महिला गार्ड ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ और सोसायटी के गेट पर फोन व नगदी लेने आई उसकी सहयोगी माहिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर भोंडसी जेल भेज दिया है।
वहीं मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारी मुनेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की तह तक जाने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि मामला क्या है।