फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maid commits suicide by jumping from fourth floor in delhi

छठ पर बिहार नहीं जाना चाहती थी इसलिए चौथी मंजिल से कूदकर दी जान!

Tue, 01 Nov 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
maid commits suicide by jumping from fourth floor in delhi
dead body

आनंद विहार स्थित पॉश कॉलोनी एजीसीआर एंक्लेव में सोमवार दोपहर एक घरेलू नौकरानी ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त निधि (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि निधि के माता-पिता छठ पर बिहार आने का दबाव बना रहे थे लेकिन वह बिहार नहीं जाना चाह रही थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी तनाव की वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से समस्तीपुर बिहार की रहने वाली निधि एजीसीआर एंक्लेव स्थित कोठी नंबर 279, में मार्बल कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां घरेलू नौकरानी थी। उसकी मां सुशीला और वह कड़कड़डूमा गांव में रहते हैं। सुशीला भी घरों में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह अपनी मां के साथ ही दिल्ली में रह रही थी। सोमवार दोपहर को उसने राजेश के मकान की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा ली। निधि की मौके पर ही मौत हो गई।

निधि की मां सुशीला ने पूछताछ में बताया कि पति व पिता छठ पर उसे बिहार बुला रहे थे, लेकिन वह मना कर रही थी। पुलिस आशंका जता रही है कि शायद इसी दबाव में उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed