फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madagascar diplomat's death, police assume in initial investigation of heart attack

मेडागास्कर के राजनयिक की मौत, शुरुआती जांच में पुलिस मान रही हार्टअटैक

Wed, 29 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Madagascar diplomat's death, police assume in initial investigation of heart attack
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के छतरपुर इलाके में मेडागास्कर के राजनयिक (द्वितीय) की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। घर अंदर से बंद था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि हार्ट अटैक से राजनयिक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि राजनयिक की मौत कैसे हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मेडागास्कर एंबेसी को जानकारी दे दी है।

वो छतरपुर एंक्लेव फेज-दो में किराये पर रहते थे

Madagascar diplomat's death, police assume in initial investigation of heart attack
पु‌लिस - फोटो : file photo

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेडागास्कर के राजनयिक (सेकंड काउंसलर) राबेंजा ओलिवा (59) 157, द्वितीय फ्लोर छतरपुर एंक्लेव फेज-दो में किराये पर रहते थे।

वे कई दिनों से अपने ऑफिस नहीं जा रहे थे। दूतावास के स्टाफ मंगलवार शाम को घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो एंबेसी स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो ओलिवा बेड पर मृत पड़े हुए थे। ओलिवा के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed