फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover kills his girlfriend for live in relationship

53 वर्षीय प्रेमी ने 43 वर्षीय प्रेमिका को मार डाला

Sat, 22 Feb 2014 02:18 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Feb 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Lover kills his girlfriend for live in relationship

नोएडा में लिव-इन रिलेशन में रहने को दबाव बनाने पर चौड़ा गांव के एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चौड़ा गांव में धर्मवीर चौहान के मकान में पिछले साल अक्तूबर से गांव सैनी, मेरठ निवासी रामनिवास शर्मा (53) किराये पर रह रहा था और दिल्ली की एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव था। घटना का पता तब लगा जब शुक्रवार सुबह धर्मवीर कमरे का किराया लेने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


पढ़ें: मणिपुरी लड़की ने रेपिस्ट को पहचाना


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने हल्का धक्का मारा, जिससे वह खुल गया। अंदर देखा तो तख्त पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना सेक्टर-24 पुलिस के अलावा सीओ टू और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर चोट के निशान थे। उसकी उम्र लगभग 43 साल बताई जा रही है। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि महिला चार दिन पहले ही आई थी और रामनिवास ने बताया था कि वह बीमार है, इलाज के लिए आई है।

पढ़ें: तीन लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप

कमरे की तलाशी में पुलिस को रामनिवास का एक विजिटिंग कार्ड मिला, जिस कंपनी में वह काम कर रहा था। कार्ड पर लिखे नंबर पर कॉल की तो कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वह पंद्रह दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका है। पुलिस ने रामनिवास पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए उसकी तलाश शुरू की।

देर रात मुखबिर की सूचना पर रामनिवास को सेक्टर-12/22 चौराहे पर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। मृतका की पहचान इटावा निवासी सीता सिंह के रूप में हुई।


पढ़ें: कई दिनों से कर रहा था इकरार, नहीं मानी तो...

सेक्टर-12/22 चौराहे पर हुई थी मुलाकात
रामनिवास ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले सेक्टर-12/22 चौराहे पर महिला से मुलाकात हुई थी। वह बीमार दिखाई दे रही थी। बातचीत में उसने बताया कि वह इटावा की रहने वाली है और दिल्ली में अपने भतीजे के साथ रहती है। उसका भतीजा ट्रक चालक है। इस पर उसने सीता का उपचार कराया और अपने कमरे पर भी ले गया। इसके बाद दो तीन बार वह उसके कमरे पर आई।

इस दौरान उनके बीच संबंध बने। चार दिन पहले शाम को कमरे पर पहुंचा तो सीता उसे कमरे के बाहर बैठी मिली। वह अपने पति को छोड़ चुकी थी और रामनिवास का अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था। 19 फरवरी की रात वह उसके साथ हमेशा रहने की जिद करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed