फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover attacks on girlfriend for dancing with him in delhi

प्रेमिका ने डांस करने से मना किया तो घोंप दिया चाकू

Mon, 26 May 2014 12:50 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lover attacks on girlfriend for dancing with him in delhi

एक जन्मदिन की पार्टी में प्रेमी को डांस करने से मना करना एक युवती के लिए भारी पड़ गया। प्रेमी ने चाकू से युवती पर हमला कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

सात साल से पति से रह रही थी अलग

Lover attacks on girlfriend for dancing with him in delhi

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय शकीना दिल्ली के कंझावला स्थित रामा विहार में रहती है। पिछले सात साल से मनमुटाव की वजह से अपने पति से अलग रह रही है। शनिवार को उसका जन्मदिन था।

उसने घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में उसने करण विहार निवासी अपने प्रेमी सुधीर को भी बुलाया था। पार्टी के दौरान सुधीर शराब पीकर डांस करने लगा।

शकीना ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में आकर शकीना ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज सुधीर ने शकीना पर चाकू से वार कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed