फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   love and revenge in the killing of the engineer, the police dismissed the families' claims

प्रेम-प्रंसग और रंजिश में की गई इंजीनियर की हत्या, परिजनों के दावों को पुलिस ने किया खारिज  

Tue, 26 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
love and revenge in the killing of the engineer, the police dismissed the families' claims
मृतक इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस प्रेम-प्रसंग या रंजिशन हत्या की आशंका जता रही है। जबकि मृतक के परिजन लूट के बाद हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि चार दिन बीत जाने के बाद भी सेक्टर-58 पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेक्टर-58 एसएचओ जहीर खां ने दावा किया है कि शैलेंद्र के एटीएम से एक भी रुपया नहीं निकाला गया है। 
विज्ञापन


जबकि शैलेंद्र के रिश्तेदार नवीन ने रविवार को यह दावा किया कि लूट के बाद शैलेंद्र की हत्या की गई। शैलेंद्र का पर्स व एटीएम गायब है साथ ही एटीएम से दो बार में 40-40 हजार रुपये शुक्रवार रात ही निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित पीर रोड पर मिला था शव

love and revenge in the killing of the engineer, the police dismissed the families' claims
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं एनएच-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली तक और सेक्टर-62 के सभी एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शनिवार सुबह सेक्टर-62 स्थित पीर रोड पर मुरादाबाद के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेंद्र रोहिल्ला का शव मिला था। 

शैलेंद्र सेक्टर-62 स्थित एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह घर जाने के लिए ऑफिस से निकल गए थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। 

शव मिलने के बाद परिजनों ने कयास लगाया कि उनसे लूटपाट की गई और विरोध पर मौत के घाट उतार दिया गया। शैलेंद्र के रिश्तेदार नवीन का दावा था कि उनके पास से पर्स और मोबाइल गायब है जिसे बदमाशों ने लूट लिया होगा। परिजनों के दावों को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed