{"_id":"1e696e26254a2fca39876d3834e63783","slug":"looted-by-the-elevator-on-nh-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर लिफ्ट देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-24 पर लिफ्ट देकर लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 May 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक युवक से लूटपाट की। बदमाश उसे काफी देर तक घुमाते रहे। गन प्वाइंट पर उससे हजारों रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन
बाद में उसे कार से कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास कार से गिराकर भाग गए। कविनगर थाने की पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
पीड़ित दीपक की मानें तो वह लालकुआं का रहने वाला है। वह मसूरी जा रहा था। उसने एनएच-24 पर कार में लिफ्ट ली। कुछ दूर चलने पर कार सवारों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
उसे काफी देर तक इध-उधर घुमाते रहे। बाद में उसे मसूरी ले जाने के बजाय वापस लालकुआं के नजदीक कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास कार से गिराकर रफूचक्कर हो गए। एसएचओ का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन