{"_id":"e0471778891a73bf32ed5ef8e4ca3128","slug":"loot-with-property-dealer-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी खरीदने गए थे और लुटा दिए 30 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी खरीदने गए थे और लुटा दिए 30 लाख
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक प्रॉपर्टी डीलर ने कार से 27 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने की शिकायत की है। वह सेक्टर-18 में ज्वैलरी शॉप में खरीदारी करने आए थे। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के अंसल विहार निवासी पवन सिंघल सोमवार को सेक्टर-18 में ज्वैलरी की खरीदारी करने आए थे। उनके पास एक बैग में 30 लाख रुपये थे।
यहां उन्होंने करीब तीन लाख रुपये की ज्वैलरी खरीदी। इस दौरान गाड़ी में उनका ड्राइवर बैठा था। इसके बाद जब वह अपने घर गाजियाबाद पहुंचे तो देखा कि पिछली सीट पर रखा उनका बैग गायब था।
विज्ञापन
उन्होंने सेक्टर-18 में इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सेक्टर-20 थाने में शिकायत की। उधर, पुलिस ने जब पूछा कि रुपये कहां से आए तो पवन इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन