{"_id":"58f7975e4f1c1b1a74473344","slug":"loot-with-ola-cab-driver-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कैब चालक से मारपीट कर दो मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओला कैब चालक से मारपीट कर दो मोबाइल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ola Cabs
गुरुग्राम-दिल्ली टोल बैरियर के नजदीक चार बदमाशों ने ओला कैब के चालक को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए दो मोबाइल लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी राम इकबाल ने थाना उद्योग विहार फेस-1 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी ओला में चलाता है। मंगलवार की शाम 7.45 बजे गुरुग्राम में सवारी को छोड़कर वापस दिल्ली हवाई अड्डा जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह गुरुग्राम-दिल्ली टोल बैरियर के नजदीक पहुंचा तो अचानक चार व्यक्ति उसके सामने आ गए और उसकी गाड़ी रुकवाकर दबंगई दिखाते हुए उसके साथ गाली-गलौच शुरू दी। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद जेब से उसका व ओला कंपनी का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर स्टीम कार से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज की आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।