फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with jeweller in faridabad

पिस्टल दिखाकर छीन लिया ज्वेलरी से भरा बैग

Fri, 24 Jan 2014 06:57 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Jan 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
loot with jeweller in faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर-18 हुडा मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर एक ज्वेलर से बैग छीन लिया।

विज्ञापन


ज्वेलर के मुताबिक, बैग में 2.5 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना था। थाना ओल्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जोगिंद्र वर्मा ओल्ड फरीदाबाद के अहीरवाड़ा इलाके में रहता है। उसकी नहर पार खेड़ी रोड पर संगम ज्वेलर के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर जा रहा था।

खेड़ी पुल पार करने पर सेक्टर-18 हुडा मार्केट के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए, उनमें से दो ने जोगिंद्र को पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद जोगिंद्र ओल्ड थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि घटना के पीछे किसी जानकार व्यक्ति का हाथ हो सकता है। जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि वह तीनों लड़कों को पहचान सकता है। तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed