{"_id":"590f3e3d4f1c1b5054850e72","slug":"loot-with-jammu-kashmir-student-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली फ्रूटी पिलाकर जम्मू-कश्मीर के छात्र को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली फ्रूटी पिलाकर जम्मू-कश्मीर के छात्र को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में जम्मू-कश्मीर के एक छात्र को दो बदमाशों ने नशीली फ्रूटी पिलाकर लूट लिया। छात्र जामिया मिल्लिया स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता है। होश में आने के बाद छात्र के बयान पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलरूप से वनपुरा अनंतनाग जम्मू-कश्मीर निवासी इनायत हसन (17) जामिया स्थित जामिया मिल्लिया स्कूल की 12वीं कक्षा का छात्र है। गर्मी की छुट्टी होने की वजह से वह 5 मई को जम्मू जा रहा था। वह बस पकड़ने के लिए दरियागंज आया था। इनायत के मुताबिक, वहां उसे दो युवक मिले।
विज्ञापन
दोनों ने अपना नाम शहादत और गुलजार बताया। युवकों ने जम्मू-कश्मीर जाने की बात कहकर उससे दोस्ती गांठ ली। युवकों ने बताया कि जम्मू जाने वाली बस कबूतर मार्केट जामा मस्जिद के पास मिलती है। तीनों दरियागंज से जामा मस्जिद की ओर निकले। रास्ते में शहादत ने फ्रूटी पीने की इच्छा जताई और दो फ्रूटी लेकर आया।
विज्ञापन
शहादत ने स्ट्रॉ लगाकर एक फ्रूटी इनायत को दे दी, जबकि दूसरी गुलजार को दी। फ्रूटी पीने के बाद इनायत बेहोश हो गया। इसी दौरान दोनों युवक इनायत की जेब से 1400 रुपये, आईडी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। अगले दिन होश में आने पर उसने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। होश में आने के बाद पुलिस ने इनायत का बयान दर्ज किया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।