{"_id":"206843f73c1da762a4b129b60e4f67b5","slug":"loot-with-engineer-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कार सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के एक इंजीनियर से चार हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित कोतवाली के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
पढ़ें:कार का शीशा तोड़कर उड़ा दिए दो लैपटॉप
विज्ञापन
मूलरूप से अलीगढ़ जिले के स्यारौल गांव निवासी रघुवंश रत्न दनकौर स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। रघुवंश ने बताया कि 20 जुलाई की शाम कंपनी से ड्यूटी पूरी होने पर किसी काम से दनकौर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तभी कार सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे पर्स और मोबाइल लूट लिया।
पढ़ें:'दहेज लाओ नहीं तो जान से मार देंगे'
पर्स में करीब चार हजार की नगदी और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत करने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि आज ही पीड़ित की तहरीर मिली है। अब मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।