{"_id":"59172eec4f1c1b231f854acd","slug":"loot-with-business-man-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सेल्समैन को पीटकर लूटे 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सेल्समैन को पीटकर लूटे 1.20 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
सराय ख्वाजा क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने शराब के ठेके के सेल्समैन के पीटकर कैश लूट लिया। सेल्समैन के लूट की रकम 1.20 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मारपीट व लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह पल्ला क्षेत्र में स्थित शश्राब के ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। शुक्रवार शाम को 5-6 लड़के हाथों में तलवार और लाठी लेकर ठेके के अंदर आ गए। उन्होंने धर्मबीर को लाठी डंडों और तलवार से पीटकर घायल कर दिया। तभी धर्मबीर की आंटी किरण वहां से गुजर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों को हमला करते देखा तो शोर मचा दिया। सारे लड़कों को धर्मवीर को छोड़कर किरण पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ठेके में रखे 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। धर्मवीर ा कहना है कि हमलावरों में से पांच-छह लड़कों को वह जानता है, उनके नाम अमित त्यागी, अंकुर, गोलू, संजीव, भोला, सचिन व राजू है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। जांच अधिकारी एएसआइ राकेश कुमार का कहना है कि यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।