फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot of 6 lakhs coper in noida

ड्राइवर को बंधक बनाकर 6 लाख का कॉपर लूटा

Sun, 09 Feb 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Feb 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
loot of 6 lakhs coper in noida

नोएडा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक टेंपो चालक को बंधक बनाकर छह लाख रुपये का कॉपर लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश चालक को फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


शाहदरा, दिल्ली के रहने वाले नवीन गर्ग तांबे के होलसेल व्यापारी हैं। सेक्टर-83 स्थित एक कंपनी को तांबे का ऑर्डर सप्लाई करने के लिए उन्होंने टेंपो मालिक शंभू नाथ को बुलाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शंभू स्टोर से टेंपो में 100 किलो कॉपर लादकर सप्लाई के लिए निकला। सेक्टर-62 से निकलने के दौरान चार-पांच बदमाशों ने चालक को अपनी कार में बंधक बना लिया। इसके बाद चालक को राजनगर, गाजियाबाद में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश टेंपो सहित पूरा कॉपर लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत छह लाख रुपये थी। किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक ने इसकी सूचना मालिक नवीन गर्ग को दी। उनकी शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को चालक पर संदेह
पीड़ित के चालक शंभू को शक के आधार पर पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिससे मालूम होता है कि इस मामले में चालक की मिली भगत है। पुलिस का दावा है कि टेंपो मालिक के घर से कुछ दूर खड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed