फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in uniform of police in uttam nagar delhi

वर्दी वाला गुंडा बन दोस्तों संग करता था लूटपाट

Mon, 03 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
loot in uniform of police in uttam nagar delhi
delhi police uniform - फोटो : अमर उजाला

उत्तम नगर इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर कारोबारी से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहने एक युवक ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर एक कारोबारी के साथ मारपीट की और उसकी इंडिका कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमित कुमार सपरिवार द्वारका इलाके में रहता है। उसका अपना निजी कारोबार है। शनिवार देर रात वह अपनी इंडिया कार से नांगलोई से द्वारका जा रहा था। विपिन गार्डन के पास पुलिस की वर्दी पहने एक युवक ने उसे रोका।
विज्ञापन


युवक शराब के नशे में था। उसने कारोबारी को अपनी कार की आरसी दिखाने के लिए कहा, लेकिन अमित ने आरसी दिखाने से मना कर दिया। युवक ने अपने सहयोगी की मदद से उसे कार से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच उसका तीसरा सहयोगी भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश अमित को खींचकर किनारे ले गये और उसको पिस्टल और चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने अमित से नकदी निकालकर देने के लिए कहा। इस दौरान पीड़ित ने चीख चीख कर वहां से गुजर रहे राहगीरों से जान बचाने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। 


उसके बाद बदमाशों ने अमित को खींचकर उसकी कार में बिठाने की कोशिश की लेकिन अमित किसी तरह से अपने आप को उनके चुंगल से छुड़ाकर वहां से भागने लगा। उसके बाद बदमाश पीड़ित की कार में बैठकर वहां से फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed