फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in showroom in greater noida

शोरूम में रुपयों की जगह कागज की गड्डी ले भागे लुटेरे

Wed, 12 Apr 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 12 Apr 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
loot in showroom in greater noida
लूट - फोटो : अमर उजाला

शहर के सबसे व्यस्त बाजार जगत फार्म में पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर पर स्थित लैपटॉप शोरूम के के सर्विस सेंटर पर दिनदहाड़े तीन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने शोरूम में लैपटॉप रिपेयर कराने आई एक महिला का गला दबाकर तमंचे की बट से हमला किया। साथ ही गल्ले से रुपये समझकर कागजों की गड्डी उठा ले गए।

विरोध करने पर एक बदमाश ने मैकेनिक के सिर पर बट से दो बार हमला कर घायल कर दिया। बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर वारदात की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-15 निवासी नीरज गुप्ता का जगत फार्म (अमृतपुरम कांपलेक्स) पर इनोवो कंपनी का सेल्स एंड सर्विस शोरूम है। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर सर्विस सेंटर पर पी-3 निवासी मैकेनिक लव बैठा था। एक महिला अपना लैपटॉप रिपेयर करा रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश शोरूम में घुस आए। एक ने महिला का गला दबाकर उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और एक बार हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश मैकेनिक और गल्ले की ओर झपटे। एक बदमाश ने गल्ला खोलकर उसमें एक नकदी समझकर एक कागजों की गड्डी उठाई। लव ने विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उसके सिर पर बट से हमला कर दिया।

बदमाश गल्ले सेे निकाले कागजों को बिना देखे भाग निकले। हमले में लव लहूलुहान हो गया। अधिक खून रिसने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वारदात से सहमी महिला घबराकर लैपटॉप शोरूम में छोड़कर चली गई।

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाश 12 बजकर 21 मिनट 30 सेकेंड पर शोरूम में घुसे थे। उन्होंने कमर पर बैग लटकाए हुए थे। आते ही पहले महिला को काबू किया। इसके बाद गल्ले पर झपटे।

विरोध करने पर बदमाशों ने लव पर बट से दो बाहर हमला किया। 12 बजकर 21 मिनट 46 सेकेंड पर भाग गए।  लोगों ने बताया है कि बदमाश कार पर सवार होकर आए थे और उसी से फरार हो गए।  डेढ़ सौ मीटर दूर चौकी होने के बावजूद पुलिस को भनक नहीं लगी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेेकर जांच शुरू की।


लूट की कोशिश की, जल्द पकड़े जाएंगे : एसपी
एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व की वारदात के भी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed