{"_id":"59a05d614f1c1bc9218b4720","slug":"loot-in-pan-masala-truck-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुटखा और पान-सुपारी से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटखा और पान-सुपारी से भरा ट्रक लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से कोलकाता के लिए निकले रजनीगंधा के ट्रक को कार सवार बदमाशों ने माल सहित लूट लिया। ट्रक में रजनीगंधा कंपनी का लगभग ढाई करोड़ रुपये का गुटखा व पान-सुपारी आदि भरा हुआ था। कार सवार बदमाशों ने अलीगढ़ बाईपास पर ट्रक लूटने के बाद चालक को बंधक बना बृहस्पतिवार देर रात नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
साहिबाबाद में रहने वाला ट्रक चालक जितेंद्र यादव स्वटेशी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर चालक कार्यरत है। स्वदेशी कंपनी दिल्ली की एबीजी लॉजिस्टिक कंपनी के लिए काम करती है। जितेंद्र बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे सेक्टर-2 स्थित डीएस ग्रुप (रजनीगंधा) से माल लेकर अकेले कोलकाता जाने के लिए निकला। रात करीब साढ़े बारह बजे अलीगढ़ बाईपास पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर जितेंद्र के ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
साथ ही तमंचा दिखाकर जितेंद्र को ट्रक में बंधक बनाकर इधर-उधर घुमाना शुरू कर दिया। इसके बाद जितेंद्र को ट्रक से उतारकर अपनी कार में बंधक बना लिया। वहीं कुछ बदमाश उसका ट्रक लेकर भाग गए। दूसरी ओर जितेंद्र को कार में पीटते अन्य बदमाश नोएडा लाए और उसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-124 में उतार दिया। जितेंद्र ने राहगीरों की मदद से पुलिस व ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
एबीजी लॉजिस्टिक कंपनी ने थाना सेक्टर-39 में लूट की शिकायत दी है। पुलिस मामले में ट्रक चालक जितेंद्र की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को भी लूट की सूचना दे दी है।