फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in medical store by showing gun

पिस्टल के बल पर मेडिकल स्टोर मालिक से लूट

Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
loot in medical store by showing gun
demo pic

गाजीपुर के घड़ौली एक्सटेंशन में दवा लेने के बहाने बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के मालिक से पिस्टल के बल पर लूटपाट की। बदमाश गल्ले में रखे 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिथिलेेश (52) सपरिवार राजवीर कालोनी में रहता है। घड़ौली एक्सटेंशन में उसका मेडिकल स्टोर है। रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक ने पेट दर्द की शिकायत की। मिथिलेश ने उसे दवा दे दिया। इसी दौरान बाइक सवार तीन अन्य युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश ने पिस्टल में गोली भरी और उसे जान से मारने की धमकी दी। उनमें से एक ने गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए और हथियार लहराते हुए सभी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मिथिलेश ने बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। अधिकारियों का कहना है कि बताए गए हुलिए के आधार पर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed