{"_id":"d8b6d4810186b6d29529f5cb7eab66d2","slug":"loot-in-it-conpanies-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोर! आईटी कंपनियों में 24 घंटे में दो बार लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोर! आईटी कंपनियों में 24 घंटे में दो बार लूट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 17 Feb 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चौबीस घंटे के अंदर दो आईटी कंपनी में दो बार चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। लाखों रुपये के लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-62 निवासी प्रांजल श्रीवास्तव की सेक्टर-64 के बी ब्लाक में आईटी कंपनी है। इसी बिल्डिंग एक और आईटी कंपनी है। जिसके मालिक इंदिरापुरम् गाजियाबाद निवासी रवि हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:पहले किया प्रेगनेंट फिर जबरन कराया अबॉर्शन
विज्ञापन
शुक्रवार को कंपनी के बगल में स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की छत से चढ़ कर चोर प्रांजल की कंपनी में पहुंचे। रोशनदान का शीशा तोड़ कर अंदर घुसे और लैपटॉप चोरी कर नीचे रवि की कंपनी में पहुंचे और वहां से भी लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
इसी बीच शनिवार की रात एक बार फिर चोरों ने दोनों कंपनियों पर दस्तक दी और वहां रखे लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चौबीस घंटे के दौरान दो बार चोरी होने से आईटी कंपनी के मालिक दहशत में आ गए।
उन्होंने थाना सेक्टर-58 पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। आईटी कंपनी के निदेशकों का आरोप है कि उन्होने शनिवार की सुबह सेक्टर-63 चौकी प्रभारी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी पर हैं। किसी मंत्री का कार्यक्रम है। लेकिन वह कुछ देर बाद जब चौकी पर पहुंचे तो चौकी प्रभारी चौकी पर मौजूद थे।