फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in factory by making two guards hostage in noida

दो गार्ड को बंधक बनाकर फैक्ट्री में डकैती

Fri, 14 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 loot in factory by making two guards hostage in noida
लूट - फोटो : अमर उजाला
कासना कोतवाली क्षेत्र साइट-4 स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री में बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे और दो गार्ड को मारपीटकर गार्ड रूम में बंद कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री से एलईडी, दो सीपीयू, दो प्रिंटर, दो बेल्डिंग गन, एक हॉट एयरगन, बैट्री आदि लगभग 2 लाख रुपये का सामान ले उड़े। डकैतों ने दराज तोड़कर नकदी लूटने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान की कोशिश में जुट गई है। 
विज्ञापन


सहगल कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रमन सहगल ने बताया कि वह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहते हैं और लगभग दस वर्ष सेे साइट-4 में पैकेजिंग फैक्ट्री चला रहे हैं। उनकी फैक्ट्री ई-46 और 55 में है। रोजाना रात 10 बजे फैक्ट्री में काम खत्म हो जाता है और कर्मचारी अपने घर लौट जाते हैं। 
विज्ञापन


सिक्योरिटी कंपनी से अनुबंध के तहत फैक्ट्री में रात को दो गार्ड तैनात रहते हैं। बृहस्पतिवार रात सुनील और सालिकराम वर्मा नाम के दो गार्ड फैक्ट्री पर तैनात थे। रात लगभग दो बजे दीवार फांदकर छह हथियारबंद बदमाश फैक्ट्री में दाखिल हो गए। बदमाशों ने फैक्ट्री के पीछे स्थित एक गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद फैक्ट्री के आगे तैनात दूसरे गार्ड को बंधक बनाकर दोनों को मारपीटकर गार्ड रूम में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने एक घंटे तक फैक्ट्री को खंगाला और लगभग 2 लाख का सामान अपने साथ लाए किसी वाहन में लादकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और बड़ी एलईडी साथ ले गए। हालांकि वह डीवीआर तक नहीं पहुंच सके। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड गेट तोड़कर बाहर निकले और उन्होंने दूसरी फैक्ट्री के गार्ड के मोबाइल से प्रबंधक को वारदात की सूचना दी। 

         
एमडी रमन सहगल ने बताया कि तीन माह पहले उनकी फैक्ट्री में चोरी हुई थी। बदमाश उनकी फैक्ट्री से बैट्री व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट कासना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ और अब दूसरी बड़ी वारदात हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed