फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in cbi inspector's home by servant

सीबीआई के दारोगा ने हत्यारे को रखा नौकर, हो गई लूट

Fri, 25 Apr 2014 02:56 AM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
loot in cbi inspector's home by servant

सीबीआई अकादमी में तैनात दारोगा के घर दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी कर फरार हुए नौकर को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार नौकर से जब पूछताछ हुई तो पुलिस के साथ-साथ सीबीआई के दारोगा के भी होश फाख्ता हो गए। नौकर के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, डकैती के दौरान हत्या के एक दो नहीं बल्कि बाइस मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


उस पर फैजाबाद पुलिस की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सीबीआई के दारोगा ने बिना सत्यापन के उसे नौकर के रूप में रख रखा था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर ने ऐसे फैलाया जाल

loot in cbi inspector's home by servant

सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि 21 अप्रैल को होशियारपुर गांव निवासी राजेन्द्र सिंह यादव, जो कि सीबीआई अकादमी गाजियाबाद में दारोगा हैं, उन्होंने थाना सेक्टर-49 में नौकर वेदप्रकाश यादव निवासी ग्राम पिटेली, थाना कुमारगंज जिला फैजाबाद के खिलाफ घर से सोने, चांदी, हीरे के जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात आरोपी वेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर चोरी किया गए जेवरात, 14 हजार की नकदी बरामद की। पूछताछ में पता चला कि वेदप्रकाश का असली नाम श्रीराम सिंह है।

उसके खिलाफ फैजाबाद, सुल्तानपुर में हत्या, लूट, डकैती, डकैती के दौरान हत्या, गैंगस्टर के बाइस मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में सीबीआई के दारोगा के घर किराए पर कमरा लेकर रहा और उसके बाद उनका विश्वास पात्र बन गया। उनकी कार के चालक के साथ साथ नौकर का भी काम करने लगा।

गर्लफ्रेंड को देना चा‌हता था आराम की जिंदगी

loot in cbi inspector's home by servant

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वेदप्रकाश उर्फ श्रीराम सिंह ने वर्ष 1985 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। पहला मामला लूट व लूट केदौरान हत्या का थाना कुमारगंज फैजाबाद में दर्ज हुआ।

उसके बाद वर्ष 1996 तक उसने फैजाबाद व सुल्तानपुर में अपना गिरोह बना कर ताबड़तोड़ लूट, हत्या व डकैती की वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका को लेकर आराम की जिंदगी जीने के लिए वर्ष 2004 में दिल्ली आ गया।

यहां उसने अपना नाम बदल दिया। शुरू में उसने पुरानी दिल्ली से कपड़े खरीद कर साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाई लेकिन छोटी मोटी नौकरी की। इसी दौरान व दारोगा के संपर्क में आ गया था।

एक महीने पहले बनाया था प्लान

loot in cbi inspector's home by servant

पुलिस के मुताबिक सीबीआई दारोगा के घर वारदात करने की योजना वेदप्रकाश ने एक माह पहले ही बना ली थी। इसलिए उसने एक माह पहले ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया।

वेदप्रकाश का मकान छोड़ कर सदरपुर में रहने लगा। 21 अप्रैल को जब पूरा परिवार शनिधाम के लिए चला गया। तो वह पहुंच गया और वारदात को आसानी से अंजाम दे दिया।

वारदात के दौरान घर में मौजूद दारोगा की बेटी की शादी के एलबम में उसकी जहां-जहां फोटो थी, उसे निकाल लिया। डायरी में जहां उसका नाम पता दर्ज था उस पन्ने को भी फाड़ लिया था।

ऐसे हुआ लूट का खुलासा

loot in cbi inspector's home by servant

वारदात के बाद पुलिस, सीबीआई के दारोगा व उनका परिवार नौकर वेदप्रकाश को खोजने लगा। सीबीआई के दारोगा को पता चला कि उसकी पत्नी सदरपुर के एक स्कूल में चपरासी है। वह उस तक पहुंच गए और पुलिस ने अपनी तरफ से घेराबंदी की तो वेदप्रकाश हत्थे चढ़ गया।

पुलिस की माने तो सीबीआई दारोगा का पूरा परिवार शनिधाम गया था, इसलिए बड़ी वारदात टल गई। घर पर अगर कोई सदस्य रह जाता तो वेदप्रकाश वारदात का विरोध करने पर हत्या करने से भी न चूकता।

गिरफ्तार वेदप्रकाश उर्फ श्रीराम ने पुलिस को बताया कि उसने पूरे जेवरात व नकदी नहीं चोरी की थी। कुछ जेवरात उसने साहब के लिए भी छोड़ दिए थे ताकि उनकेकाम आ सके। वह चोरी के जेवरात बेच कर कोई बिजनेस करना चाहता था। अपने परिवार को तंगहाली से निकाल कर उन्हें एक नेक जिंदगी देना चाहता था। इसलिए उसने साहब के भरोसे में सेंध लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed