{"_id":"58f3848e4f1c1beb0247088f","slug":"loot-in-atm-cash-van-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन से 26 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन से 26 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Apr 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर इलाके में एटीएम में रुपये डालने आए सिक्यूरिटी कंपनी की कैश वैन से 26 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के समय कंपनी के कर्मचारी बड़ा बाजार स्थित एटीएम में रुपये डालने गए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दो बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी कैश मैनेजमेंट सॉल्यूशंस(सीएमएस) के चार कर्मचारी शनिवार दोपहर राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार स्थित एक्सीस बैंक के एटीएम में रुपये डालने आए थे। एटीएम से कुछ दूर पर वैन रोकने के बाद दो कर्मचारी नदीम और जितेंद्र सिंह गनमैन गौरव सिंह के साथ एटीएम पर चले गये। जबकि चालक संजय श्रीवास्तव वैन में मौजूद था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद संजय वैन से उतरकर आस पास टहलने लगा। कुछ देर बाद कर्मचारी व गनमैन वैन के पास पहुंचे। उनलोगों ने वैन से बक्सा गायब पाया। बक्सा में 26 लाख रुपये थे। कर्मचारियों ने घटना की सूचना अपनी कंपनी और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल पर एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। जिसकी छानबीन से पता चला कि घटना को दो बदमाशों ने अंजाम दिया है।
फुटेज के मुताबिक वैन चालक के उतरने के बाद दो बदमाश वैन के पास पहुंचे। एक वैन के पास ही रहा जबकि दूसरे ने एटीएम के गेट पर जाकर रेकी की। रेकी करने के बाद दूसरा बदमाश भी वैन के पास आया और वैन से बक्सा निकालकर वहां से फरार हो गये।
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बदमाशों की संख्या ज्यादा हो सकती है। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया जबकि अन्य बदमाश आस पास मौजूद हो सकते हैं। पुलिस इलाके में लगे और सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी है ताकि बदमाशों के बारे में और जानकारी हासिल हो सके।a