{"_id":"f2a39e96f2f87bd72778c28015fd81a3","slug":"loot-in-airtel-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल डीलर के मुंह में तमंचा डालकर 4 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरटेल डीलर के मुंह में तमंचा डालकर 4 लाख लूटे
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी में दिनदहाडे़ पांच हथियारबंद बदमाशों ने एयरटेल डीलर के दफ्तर में कर्मचारियों को भयभीत कर चार लाख रुपये लूटकर ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश बाहर से गेट बंद कर फरार हो गए। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर नाराज लोगों ने तिराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर तहसील के सामने एयरटेल के डीलर का दफ्तर है। डीलर पवन बजरंगी अपने पांच कर्मचारियों के साथ शनिवार को दफ्तर पर मौजूद थे। करीब तीन बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश दफ्तर पर पहुंचे।
विज्ञापन
बदमाशों ने हेलमेट से चेहरा छुपाया हुआ था। बदमाशों ने पिस्टल तानकर कर्मचारियों को भयभीत कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडों से कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। कैश काउंटर से चार लाख रुपये लूटकर ले गए। लूट की वारदात की सूचना तुरंत दादरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
बदमाशों का पीछा भी किया गया। लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल के मौजूद नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज लोगों ने दादरी तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम की सूचना मिलने पर एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित को जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।