फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in a jewellery shop after shooting jeweller's son

ज्वेलर के बेटे को मारी गोली, शोरूम में लाखों की लूट

Fri, 26 Sep 2014 12:42 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
loot in a jewellery shop after shooting jeweller's son

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम मालिक के बेटे और उसके दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब पांच लाख के जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन


इस दौरान मालिक के पहुंचने पर उसके बेटे ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो लुटेरों ने उस पर गोलियां चला दीं। दो गोलियां उसके पैर और जांघ में लगी हैं। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर भाग गए। खजूरी खास थाना पुलिस ने लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलत: मेनबाजार सदुहा हापुड़ निवासी दीपक (31) पिता मदनलाल (60)और मां रितु के साथ भजनपुरा सी ब्लॉक गली संख्या एक  में रहते हैं। मदनलाल का खजूरी खास में दीपक संस ज्वेलर्स शोरूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में गोली चलाते हुए भागे बदमाश

loot in a jewellery shop after shooting jeweller's son

बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे मदनलाल दवा लेने के लिए शोरूम से बाहर निकले। इस बीच दो बाइक सवार चार युवक शोरूम के पास पहुंचे। इनमें से तीन युवक शोरूम में घुस गए और एक बाहर खड़ा रहा। भीतर घुसे तीनों युवकों ने पिस्टल निकालकर दीपक और कर्मचारियों चांदनी व अमित को बंधक बना लिया।

इसके बाद उन्होंने शोरूम से लाखों के जेवरात लूट लिए। इस दौरान मदनलाल शोरूम के गेट को खोलकर अंदर पहुंचे तो बदमाशों ने गेट को धक्का दे दिया और जेवरात से भरे बैग को लेकर भागने लगे। जब दीपक ने भाग रहे बदमाशों को दबोचने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उन पर फायर कर दिया।

बदमाश हवा में गोली चलाते हुए भाग गए। लोगों ने दीपक को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने की लूट हुई है, इसका आकलन नहीं हो पाया है।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

loot in a jewellery shop after shooting jeweller's son

शोरूम में लगे सीसीटीवी में तीनों बदमाश कैद हो गए, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे। पुलिस ज्वेलरी शॉप में मौजूद कर्मचारियों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों का स्केच बनाने में जुट गई है।

रेकी के बाद वारदात करने की आशंका
पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, इससे जाहिर होता है कि वारदात से पहले उन्होंने पूरे इलाके की रेकी की है। दोपहर को बाजार में चहल-पहल कम होती है, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया है।

घटना से इलाके में दहशत
दिनदहाड़े वारदात होने के बाद से खजूरी खास बाजार में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदमाश जिस तरह से खुलेआम गोलियां चलाकर भागे, इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि इलाके में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्त कम होने की वजह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed