{"_id":"571799aa4f1c1b7c418b46ad","slug":"loot-from-collection-agent-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग कलेक्शन एजेंट से छह लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग कलेक्शन एजेंट से छह लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:22 AM IST
सार
- वारदात के समय खारी बावली से कैश कलेक्ट कर वापस लौट रहा था बुजुर्ग एजेंट
- बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशवपुरम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग कैश कलेक्शन एजेंट से छह लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित सत्यप्रकाश (68) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सत्य प्रकाश परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 में रहते हैं। यह केशवपुरम स्थित एक कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं।
मंगलवार सत्यप्रकाश घर से खारी बावली पेमेंट कलेक्ट करने आए थे। कई पार्टियों से रुपये लेने के बाद सत्यप्रकाश वापस अपने दफ्तर लौट रहे थे। इस बीच केशवपुरम मेन रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने सत्यप्रकाश से रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपनी कंपनी और पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।