फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   look out notice to meet busineman moin qureshi

मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी से बोली हाईकोर्ट, 'विजय माल्या मत बनो'

Thu, 27 Oct 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
look out notice to meet busineman moin qureshi

हाईकोर्ट ने विवादास्पद मांस निर्यातक मोइन कुरैशी के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस पर रोक लगा दी। अदालत ने कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार करते हुए उसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि आप शराब व्यवसायी विजय माल्या की तरह व्यवहार मत करों, पहले पेश हो। न्यायमूर्ति एके पाठक ने याची के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसे अंतरिम जमानत प्रदान करने के अलावा ईडी को कोई भी ठोस कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


अदालत ने उसे 22 नवंबर को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है। आरोपी कुरैशी लुक आउट नोटिस के बावजूद विदेश जाने में कामयाब हो गया था। वर्तमान में वह दुबई में है। अदालत ने कहा कि फेशन बन गया है कि मामला दर्ज होते ही देश छोड़ दो, फिर राहत मांगों। अदालत ने कहा कि विजय माल्या ने भी ऐसा किया और भारत आना नहीं चाहता, आप का भी रवैया वैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पाठक ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वे याची को किसी भी प्रकार की राहत प्रदान करने के इच्छुक नहीं है। फिलहाल में ईडी द्वारा लुक आउट नोटिस पर वे 16 नवंबर तक रोक लगाते है। उन्होंने कहा कि वे ईडी को किसी भी ठोस कार्रवाई करने पर रोक नहीं लगा रहे।

अदालत ने कहा आप ईडी के समक्ष पेश हो, गिरफ्तारी होगी या नहीं यह ईडी ही तय करेंगी। यदि ईडी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो आप अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर कर सकते है।

कुरैशी की ओर से उसकी बेटी ने याचिका दायर की थी। उनकी ओर से पेश अधिवक्ता ने तर्क रखा कि ईडी ने तय कानून का उल्लंघन कर मामला दर्ज किया है ऐेसे में उसे खारिज किया जाना चाहिए। अदालत ने उनके तर्क को खारिज करते हुए कहा कि जांच की आरंभिक स्थिति में कैसे प्राथमिकी को खारिज किया जा सकता है।


अदालत ने फिलहाल याचिका के आधार पर गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, ईडी और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) को नोटिस जारी कर इस मामले में चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कुरैशी के खिलाफ पिछले वर्ष प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed