{"_id":"d239ee4508306d3a1d673dc70b4682e3","slug":"loni-shot-in-the-parking-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में पार्किंग ठेकेदार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में पार्किंग ठेकेदार को गोली मारी
अमर उजाला, लोनी
Updated Fri, 30 May 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रापुरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूसरी पर दिल्ली निवासी विकास तोमर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। विकास लोनी में पार्किंग ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन
घटना के समय वह बाइक से दिल्ली शिवाजी पार्क स्थित अपने घर जा रहा था। घायल ने दिल्ली अशोक नगर निवासी सुभाष मलिक नामक व्यक्ति का नाम पुलिस को बताया है।
विकास तोमर (32) रात करीब 9 बजे बाइक से घर जा रहा था। इंद्रापुरी पुलिस चौकी के पास अचानक उसे पीछे से गोली मार दी गई। गोली पेट फाडकर बाहर निकल गई। घायल ने बताया कि उसे सुभाष मलिक नामक व्यक्ति ने गोली मारी है। पुलिस ने तत्काल उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लोनी कोतवाल गोरखनाथ यादव का कहना है कि कुछ साल पूर्व गुल्लू नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। तभी से विकास और सुभाष के बीच रंजिश चली आ रही है।
कोतवाल ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है। देर रात तक पुलिस आरोपी सुभाष की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन