{"_id":"c604b311855bfc514827a4f8d14618be","slug":"light-leaving-four-people-trapped-in-the-elevator-one-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट जाने से लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे चार लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइट जाने से लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे चार लोग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइट चले जाने से गोविंदपुरम स्थित एक सोसायटी की लिफ्ट में बच्ची सहित चार लोग एक घंटे तक फंसे रहे। आक्सीजन की कमी से लिफ्ट में महिला और बच्चे की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
लिफ्ट काटकर निकालने के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोसायटी के लोगों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 8 बजे सोसायटी के चार लोग लिफ्ट से सातवीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे। तीसरी मंजिल के पास आने पर लाइट चली गई और लिफ्ट रुक गई। काफी देर इंतजार करने के बाद पावर बैकअप नहीं मिला।
विज्ञापन
लोगों ने लिफ्ट की इमरजेंसी चाबी मांगी, लेकिन वह भी नहीं मिली। लिफ्ट में बंद निर्मला सिन्हा और निशा पुत्री अंसार अली की हालत बिगड़ गई। लोगों ने करीब एक घंटे बाद लिफ्ट काटकर सबको बाहर निकाला।
निर्मला और निशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर और आरडब्ल्यूए के खिलाफ कविनगर पुलिस को तहरीर दी है। राजेश सिन्हा, अतुल, विपिन, वीके त्यागी आदि के हस्ताक्षर हैं।