{"_id":"5856c3aa4f1c1bad60c060ef","slug":"lifted-the-jewelry-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को बातों में उलझा, उड़ाए लाखों के जेवरात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर को बातों में उलझा, उड़ाए लाखों के जेवरात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर को बातों में उलझा उड़ाए लाखों के जेवरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नार्थ इलाके में शातिर ठग ने ज्वेलर को बातों में उलझाकर छह सौ ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। काफी जेवरात देखने के बाद उसने नए नोट नहीं होने की बात कहकर दुकान से चला गया। जब ज्वेलर ने जेवरातों की जांच की तो पता चला कि ठग लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस के अनुसार जीतू सपरिवार ककरौला इलाके में रहता है। उसका ककरौला मोड़ में ज्वैलरी की दुकान है। गत बुधवार को जीतू दुकान पर अकेला था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक उसके दुकान में आया। उसने बच्चे के गले में पहनने वाला चांद मांगा। जीतू ने उसे चांद निकाल कर दे दिया। उसके बाद वह एक एक कर काफी जेवरात को निकालने के लिए कहता रहा।
विज्ञापन
सोने की कई अंगूठी व महिलाओं के जेवरात देखने के बाद उसने जेवरातों को यह कहकर लेने से मना कर दिया कि उसके पास इतने सारे नए नोट नहीं हैं। यह कहकर वह दुकान से बाहर निकल गया। युवक के जाने के बाद जीतू निकाले गए सभी जेवरातों को रखने लगा।
इस दौरान उसे कुछ जेवरात कम लगे। वह उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए भागकर बाहर गया लेकिन तब तक वह जा चुका था। जीतू ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें देखा गया कि आरोपी जेवरात देखने के दौरान कुछ जेवरातों को अपने पास छिपा लिया था।
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के दौरान उसका एक सहयोगी बाहर मौजूद था। बदमाश पंचकुला और रोहतक में भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।