{"_id":"57eabb5a4f1c1b3d62574059","slug":"lift-by-five-robbers-lay-laptop-and-the-car-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूटने वाले पांच धरे, लैपटॉप और कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर लूटने वाले पांच धरे, लैपटॉप और कार बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटने वाले पांच बदमाशों ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, दस हजार रुपये और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी इसी कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करते थे। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले बदमाशों ने नई दिल्ली से आए दो दोस्तों से लूटपाट की थी। इसके बाद से पुलिस लुटेरों को तलाश रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पहचान बिलासपुर निवासी नदीम और आकाश, काशीराम कॉलोनी दादरी निवासी अजय और रवि तथा बिलासपुर दनकौर निवासी बाबू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे, थाना सूरजपुर क्षेत्र आदि से कई राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट कर चुके हैं। लूट का सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।