फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG distributor hijacked car driver robbed.

एलजी डिस्ट्रीब्यूटर के ड्राइवर को अगवा कर कार लूटी

Thu, 25 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
LG distributor hijacked car driver robbed.
शादी समारोह में शामिल होने लिंक रोड स्थित होटल कंट्री इन आए एलजी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर  के ड्राइवर को अगवा कर लग्जरी कार लूट ली गई।
विज्ञापन


वारदात सोमवार रात तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर अंजाम दी। बदमाश चालक को वसुंधरा के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने मामले में ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध मानते हुए कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुरादनगर निवासी जितेंद्र कुमार एलजी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका गाजियाबाद के पटेल नगर में ऑफिस है।

सोमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने वह चालक सोनू निवासी मुरादनगर के साथ लिंक रोड स्थित होटल कंट्री इन आए थे। वह कार से उतरकर पार्टी में गए।

होटल पार्किंग फुल होने के चलते सोनू ने रोड किनारे कार पार्क की और कार में बैठा रहा। सोनू ने बताया कि तीन युवक आए और कार का शीशा खटखटाया। उन्होंने शीशा खोला तो एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसे उतारकर पिछली सीट पर डाल लिया। इसके बाद दो बदमाश पीछे उसे गनप्वाइंट पर लेकर बैठे रहे, जबकि एक बदमाश कार वसुंधरा की ओर दौड़ाने लगा। वसुंधरा के पास पहुंचकर तीनों बदमाशों ने उसे कार से नीचे फेंक दिया। बदमाश कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनीकर्मी से लूटा मोबाइल
संजयनगर निवासी दीपमधु नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम वह ऑफिस से लौट रही थीं। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर दीपमधु ऑटो लेने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं।

ऑटो में बैठने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ीं पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed