{"_id":"1fe023ab800780b0d9afcf8d5d5810ed","slug":"lawyer-murderer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"15000 का इनामी हत्यारा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15000 का इनामी हत्यारा गिरफ्तार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर पहले गाजियाबाद में हुई वकील की हत्या मामले में आरोपी को एक जबर्दस्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से जाइलो कार व विदेशी पिस्टल भी बरामद की। बदमाश पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका भाई भी कुछ साल पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
थानाध्यक्ष सेक्टर-20 रीता यादव ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर फिल्म सिटी क्षेत्र में जाइलो कार सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखकर कार सवार युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, उसकी पहचान सरफाबाद निवासी बुद्धपाल के रूप में हुई।
बुधपाल पिछले साल कविनगर थाना क्षेत्र में हुई जसवीर वकील की हत्या के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या के आधा दर्जन मामलों के अलावा लूट के भी मामले दर्ज हैं। बम्हैटा, गाजियाबाद में उसकी बहन की भी हत्या हो चुकी है। उसके खिलाफ भी लूट व डकैती के मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
उधर, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गली नंबर आठ, सदरपुर निवासी रवि व सोनू के रूप में हुई है। इनके पास से लूटे गए एटीएम कार्ड, पेन कार्ड व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन