फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer murder case opens of noida

प्रेमिका ने दो प्रेमियों संग की 'तीसरे' की हत्या

Mon, 11 Aug 2014 05:12 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:12 AM IST
विज्ञापन
Lawyer murder case opens of noida

नोएडा में वकील संजय टाइगर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या के आरोप में एक महिला संध्या और उसके प्रेमी अवनीश को गिरफ्तार किया गया है। महिला का एक अन्य कथित प्रेमी अशोक फरार चल रहा है। रविवार सुबह क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम की सूचना पर फेस-टू थाना पुलिस ने संध्या मूल निवासी कादलपुर, दनकौर और उसके प्रेमी अवनीश निवासी ग्राम ककराला, फेस टू मूल निवासी कलान जिला शाहजहांपुर को सुबह साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


संध्या नगला चरणदास के राजेंद्र चौधरी के मकान में किराए रहती थी। संध्या का पति जगदीश करीब पांच साल पहले उसे छोड़ चुका है। घर से संजीव के जूते और मोबाइल बरामद हुआ है। इस मामले का एक अन्य आरोपी अशोक निवासी कुलेसरा फरार है। उसे भी कथित तौर पर संध्या का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों प्रेमियों को वकील संजय का संध्या के घर आना-जाना पसंद नहीं था और इसीलिए तीनों ने बृहस्पतिवार को संजय की हत्या कर दी।
विज्ञापन

घर बुलाया फिर चाकुओं से गोद डाला

Lawyer murder case opens of noida

बताया जा रहा है कि वकील संजय टाइगर संध्या के बहनोई और कुछ जानने वालों के मामलों की पैरवी कर रहे थे। संध्या वकील से मिलने उनके बस्ते पर जाती थी और संजय का आना-जाना भी संध्या के घर होता था। उधर, अवनीश और अशोक इस बात से नाराज थे।

जिसके चलते संध्या ने बृहस्पतिवार को शाम 6.30 बजे संध्या ने संजय को बातचीत के लिए घर बुलाया। रात करीब 9.15 बजे संजय संध्या के घर पहुंचे। इसके बाद 9.40 पर संध्या ने अवनीश और अशोक को भी फोनकर बुला लिया। दोनों के आते ही झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद संध्या ने संजय को पकड़ लिया।

अवनीश और अशोक ने एक ही चाकू से संजय पर कई वार किए। बताया जा रहा है कि कत्ल के बाद संध्या ने घर की सफाई की। रात करीब डेढ़ बजे संजय का शव उन्हीं की सेंट्रो कार में डालकर होजरी कांप्लेक्स स्थित सी-40 इंडस्ट्री के सामने छोड़ गए।

गले नहीं उतर रही पुलिस की थ्योरी

Lawyer murder case opens of noida

पुलिस के मुताबिक अशोक और अवनीश ने कत्ल इसलिए किया कि संजय का संध्या के घर आना-जाना था। जिसके बाद दोनों के मन में पनपे शक ने इस हत्याकांड को जन्म दिया।

ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि अगर संध्या और संजय की दोस्ती गहरी थी तो फिर संध्या ने अशोक और अवनीश का साथ क्यों दिया। और, अगर संजय व संध्या के बीच किसी तरह की करीबी नहीं थी तो फिर आखिर किस बात पर संजय की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed