{"_id":"7c49341a5fac493669938ff5def84b84","slug":"law-students-were-also-looted-muthutu-with-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ स्टूडेंट ने दोस्तों संग लूटी थी मुथुटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉ स्टूडेंट ने दोस्तों संग लूटी थी मुथुटू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुथुटू मिनी फाइनेंस कंपनी में 30 लाख की लूट लॉ के एक स्टूडेंट ने अपने दो साथियों के साथ की थी। इनमें एक प्रापर्टी डीलर के पास काम करता है और दूसरा एमकॉम पास है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर इनसे लूटा गया 1.130 किलो सोना और 60 हजार की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने इन्हें नंदग्राम से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक वारदात से चार दिन पहले इनमें से एक लुटेरे ने कर्ज उतारने के लिए इसी फाइनेंस कंपनी में सोने की चेन गिरवी रखकर लोन लिया था। सुरक्षा इंतजाम न देख उसने दो दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची और चार दिन बाद ही वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में नंदग्राम का मोहित, ब्रह्मपुर बिजनौर का गौरव उर्फ सुमित और मुकीमपुर धर्मसी खेड़ा बिजनौर का रहने वाला लॉ स्टूडेंट लवी राजपूत है।
विज्ञापन
गौरव और लवी वर्तमान में महिंद्रा एंकलेव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि राजनगर में एक प्रापर्टी डीलर के पास काम करने वाले मोहित पर कर्ज था।
इसे उतारने के लिए मोहित ने लॉ की पढ़ाई कर रहे दोस्त लवी के साथ 22 नवंबर को मुथुटू फाइनेंस कंपनी में अपनी सोने की चेन गिरवी रख 15 हजार रुपये का लोन लिया था।
फाइनेंस कंपनी में कैमरे और सुरक्षा गार्ड न होने पर उन्होंने लूट की प्लानिंग की थी। 26 नवंबर की शाम वारदात से आधा घंटा पहले लॉ स्टूडेंट लवी ने फाइनेंस कंपनी में जाकर लोन लेने की डिटेल लेने के बहाने रेकी की थी।
शाम को फाइनेंस कंपनी में आने-जाने वालों की संख्या भी कम रहती है। आधा घंटे बाद तीनों ने फाइनेंस कंपनी में जाकर गन प्वाइंट पर लूट की।
बाहर किसी को शक न हो इसके लिए लुटेरे एक-एक करके बाहर निकले और तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि इनका पुराना कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
पुलिस सतर्क होती तो उसी दिन दबोचे जाते लुटेरे
वारदात के बाद मोहित बाइक चला रहा था और गौरव ज्वैलरी से भरा बैग पकड़कर बीच में बैठा था। सबसे पीछे लवी बैठा था। तीनों बदमाश तहसील से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचे।
चौधरी मोड़ पर पुलिस चौकी से पहले ही लवी को उतार दिया, जिससे ट्रिपलिंग की वजह से पुलिस न रोके। लवी आटो से नंदग्राम पहुंचा, जबकि मोहित और गौरव बाइक से नंदग्राम पहुंचे थे।
इस बीच वह चौधरी मोड़ पुलिस चौकी, एसपी सिटी कार्यालय और घंटाघर कोतवाली के सामने से गुजरे, कई चौराहे पार किए, लेकिन कहीं चेकिंग नहीं मिली। जबकि नवंबर में पुलिस ने यातायात माह मनाया और हजारों चालान करने का दावा किया।
मुथुटू की 29 ब्रांच में लगेंगे सीसीटीवी, गार्ड भी होंगे तैनात
एनसीआर में खुली मुथुटू की सभी 29 ब्रांच में अब सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सभी ब्रांच में आर्म्ड गार्ड तैनात किए जाएंगे। मुथुटू मिनी फाइनेंस ग्रुप के रीजनल मैनेजर जीएस सोढी ने बताया कि मई 2014 में ही राकेश मार्ग ब्रांच खोली गई थी।
सभी ब्रांच में कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन संबंधित फर्म से कुछ विवाद चल रहा था। इसकी वजह से कैमरे नहीं लग पाए। उन्होंने बताया कि सभी ब्रांच में कैमरों के साथ-साथ हथियारबंद गार्ड भी तैनात किए जाएंगे।