फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Law student murder in minor dispute in delhi

पॉर्किंग विवाद में दिल्ली के लॉ स्टूडेंट की हत्या

Sat, 08 Mar 2014 11:11 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
 Law student murder in minor dispute in delhi

दिल्ली में कड़कड़डूमा स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट के बाहर पार्किंग विवाद में फरीदाबाद निवासी लॉ स्टूडेंट आयुष कौशल (22) की जमकर पिटाई की गई। गंभीर हालत में उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां से उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, आनंद विहार थाने की पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज करके इंस्टीट्यूट में ही पढ़ने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फरीदाबाद सेक्टर-29 निवासी व्यवसायी अश्वनी का बेटा आयुष कड़कड़डूमा स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में लॉ का चौथे वर्ष का छात्र था। आरोप है कि गुस्साए अमित और तनुज ने आयुष की लात-घूंसों जमकर पिटाई कर दी। आयुष अचेत होकर वहीं गिर गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। इंस्टीट्यूट के छात्रों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस बात पर हुई थी कलह

 Law student murder in minor dispute in delhi

शुक्रवार दोपहर वह इंस्टीट्यूट पहुंचा और बाइक पार्क करने लगा। इसी दौरान इंस्टीट्यूट में एजुकेशनल ट्रेनिंग की पढ़ाई कर रहे खिचड़ीपुर निवासी अमित नागर और वैशाली, गाजियाबाद निवासी तनुज तिवारी कार से वहां पहुंचे। अमित उसी जगह पर कार पार्क करना चाहता था, जहां आयुष बाइक लगा रहा था। इस बात पर आयुष की अमित से कहासुनी हो गई। बस पीटकर हत्‍या कर दी गई।

पुलिस ने हेडगेवार अस्पताल में आयुष को दाखिल करवाकर परिजनों को सूचना दी। आनंद विहार थाना पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, परिजनों के आने के बाद आयुष को मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां शनिवार सुबह साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed