{"_id":"0a646ac497861e034e2a61a50a969ca0","slug":"law-and-ventured-polytechnic-students-hooligans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ और पॉलीटेक्निक स्टूडेंट निकले ‘गुंडे’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉ और पॉलीटेक्निक स्टूडेंट निकले ‘गुंडे’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाने पुलिस ने प्रताप विहार से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन तमंचे मिले हैं। इनकी कार के शीशों पर काली फिल्म और एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा था। तीनों स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
एक लॉ कर रहा है और दो पॉलीटेक्निक के छात्र हैं। शुरुआती छानबीन में इनका आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, पता चला है कि कालेज में गुंडई दिखाने के लिए तमंचे लेकर चलते थे। इनमें से एक खुद को राजनीतिक दल का नेता बताता था।
विज्ञापन
एसएचओ एके सिंह ने बताया कि आशु ठाकुर, रोहित चौधरी और अरुण कुमार को पकड़ा है। आशु अलीगढ़ का रहने वाला है। यहां प्रताप विहार में रहता है।
वसुंधरा के एक इंस्टीट्यूट से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। रोहित और अरुण माता कालोनी प्रताप विहार के निवासी हैं। दोनों पॉलीटेक्निक कर रहे हैं।
एसएचओ ने बताया कि शनिवार को पुलिस प्रताप विहार में चेकिंग कर रही थी। तभी शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी कार वहां से आई, उसे रुकने का इशारा किया गया, मगर कार नहीं रोकी।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ दूर जाकर कार रुकवाई तो उसमें से तीन युवक निकले। तलाशी ली तो उनके पास से तीन तमंचे मिले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा होने से इनकार कर रहे हैं।