{"_id":"869919470f7c7b203e6f60f63ca2b499","slug":"laptop-theft-after-breaking-car-pane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर उड़ा दिए दो लैपटॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर उड़ा दिए दो लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-18 मार्केट में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप चोरी कर लिए। सेक्टर-20 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पंजाब निवासी नवेत कुमार और मनीष दिल्ली स्थित पांडव नगर में किराए पर रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें:पुलिस ने पकड़े अजीब चोर, जानिए क्या चुराते हैं ये?
विज्ञापन
26 जुलाई को वह सेक्टर-18 स्थित मार्केट में खाना खाने गए थे। रात करीब बजे वह अपनी कार मार्केट में खड़ी कर एक रेस्त्रां में खाना खा रहे थे। जब वह लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी कार शीशा तोड़कर किसी ने उनके लैपटॉप चोरी कर लिए।
पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मंगलवार को पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।