फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   laptop of a media person stolen in noida

वरिष्ठ मीडियाकर्मी की कार से लैपटॉप उड़ाया

Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
laptop of a media person stolen in noida

वरिष्ठ मीडियाकर्मी की कार पंचर कर बदमाश लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोजाना बदमाश कार के शीशे तोड़ कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


एक हिंदी अखबार में वरिष्ठ पद पर तैनात मीडियाकर्मी ने शनिवार को नोएडा स्थित हैड ऑफिस आए हुए थे। शाम को वह घर जा रहे थे। सेक्टर-58 थाने के सामने वाली रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर तेल फेंक दिया और कार से तेल रिसने का इशारा किया।
विज्ञापन


वह उतरकर तेल साफ किए इसके बाद आगे बढ़ गए। गिझोंड़ में उनकी कार पंचर हो गई। वह एमएस कॉम्पलेक्स के पास एक दुकान पर पंचर ठीक करा रहे थे। इसी बीच उनकी कार से बदमाश लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि टायर पंचर बनाने वाला भी उन लोगों से मिला हुआ है, जिसने कार से लैपटॉप चुराया। उन्होंने सेक्टर-58 थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सेक्टर-58 जहीर खां का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

इन बातों का रखें खास ध्यान
- किसी भी अनजान के कहने पर अपने वाहन को न रोकें। 
- कार में कोई भी बैग या मोबाइल छोड़ कर  न जाएं।
- कार हमेशा लॉक करके रखें। 
- ठक-ठक गिरोह से रहें सावधान ।
- दीपावली व दशहरे के अवसर पर घर पूरी तरह से लॉक कर तब कहीं जाएं, अच्छा हो कि निगरानी के लिए किसी को जिम्मेदारी दे दें। 
- आरडब्ल्यूए व सिक्योरिटी गार्ड को सूचित करके ही घर अकेला छोड़ कर जाएं। पुलिस की भी मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed