{"_id":"6e220dfe62dd7c1de526737ab32a3bd5","slug":"lalkuan-in-dairy-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं में डेयरी में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालकुआं में डेयरी में डकैती
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
लालकुआं के पास शंकर विहार कालोनी में सोमवार रात छह बदमाशों ने डकैती डाली। डेयरी संचालक पप्पू यादव को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश दो भैंस और 10 हजार रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की और दहशत पैदा करने को तीन राउंड फायर भी गए। फायरिंग केदौरान एक बदमाश के तमंचे की नाल फट गई। बदमाश मालवाहक लेकर आए थे। आरोप है कि कविनगर पुलिस चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बना रही है। दूसरी तरफ, एसएचओ कविनगर अरुण कुमार घटना से ही अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
पप्पू यादव ने बताया कि शंकर विहार कालोनी में डेयरी चलाते हैं। उनके पास 10 भैंस हैं। रात करीब डेढ़ बजे मालवाहक से आए छह बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। उनकी दो भैंसे और 10 हजार रुपये लूट लिए। तीसरी भैंस ले जाने लगे तो उन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने तीन राउंड फायर किये।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए तो बदमाश भाग गए। पप्पू ने बताया कि पुलिस दबाव बना रही है कि चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराएं, जबकि ये डकैती का मामला है।