{"_id":"573227064f1c1ba95a919d02","slug":"lady-murder-for-revenge-slap","type":"story","status":"publish","title_hn":" थप्पड़ का बदला चाकू से लिया था, हत्यारोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थप्पड़ का बदला चाकू से लिया था, हत्यारोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 May 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नूंह में रविवार को युवक द्वारा एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि झगडे के दौरान महिला ने उसे थप्पड मार दिया था।
विज्ञापन
जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने कमरे में से चाकू लाकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि कटका मरोठा हमूरपुर जिला बहराइच यूपी निवासी जमालुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी रफिकुन निशा की मुबीन ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अभी पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद नहीं कर पाई हैं।
नूंह सिटी चौकी प्रभारी बच्चू सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पानी का टेंकर घर के टेंक में डलवाया था।
जिसके 200 रुपये उसे देने थे। इस बात को लेकर महिला के साथ उसका झगडा हुआ था। घटना के दिन वह जिस कमरे में नहाता था, उस कमरे में शिकायतकर्ता के गन्ने रखे हुए थे। इस बात को लेकर महिला का फिर से उसके साथ झगड़ा हुआ और महिला ने उसे थप्पड मार दिया।
विज्ञापन
जो आरोपी को नागवार गुजरा, उसने गुस्से में आकर महिला को चाकू मार दिया। घटनास्थल पर महिला का पति आने के कारण वह वहां से भाग गया। बच्चू सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को बरामद किया जाएगा। जो उसने छुपा रखा है।