{"_id":"574f34c34f1c1b1f5c109325","slug":"lady-death-in-accident-of-car-on-kmp","type":"story","status":"publish","title_hn":" केएमपी पर एल्टो व स्विट कार भिड़ीं, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएमपी पर एल्टो व स्विट कार भिड़ीं, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू/मानेसर
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गांव गोयला के समीप एल्टो व स्विफ्ट कार की भिडंत में एक महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में मृतक महिला का पति व उसके दो बच्चें भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिन्हें उपचार के लिए रॉकलेण्ड़ अस्पताल मानेसर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार चालक भाग गया। पुलिस ने घायल धर्मेद्र के चचेरे भाई के ब्यान पर अज्ञात चालक के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित रविन्द्र कुमार निवासी गांव किरन्ज थाना रोजका मेव जिला मेवात ने पुलिस को अपने ब्यान में बताया की गत 31 मई को उसके ताऊ का लड़का धर्मेद्र गांव से अपनी एल्टो कार से अपने बीबी बच्चें पत्नी सोनिया, पुत्र लक्षीत व पुत्री वनसीका के साथ केएमपी एक्सप्रेस-वे से अपनी रिश्तेदारी गांव राज की ढाणी पचगांवा जा रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है की शाम 4 बजे के करीब जब धर्मेद्र गांव गोयला तावडू के समीप पहुंचा तो एक तेज रतार सफेद रंग की स्विट कार चालक ने अपनी कार को गफलत व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की एल्टो कार में विपरीत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।
पीड़ित का कहना है की हादसे के वक्त वह अपनी मोटरसाइकिल से कार के पीछे आ रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल अपने भाई धर्मेद्र व भाभी सोनिया व भतीजी व भतीजे को उसने गंभीर हालत में राकलेण्ड़ अस्पताल मानेसर में भर्ती कराया। जहां उपचार के वक्त उसकी भाभी सोनिया की मृत्यु हो गई।