{"_id":"b9af0f006cb0ab4f505cd77df82e1c28","slug":"lady-commits-suicide-in-il-laws-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालवालों के दबाव में बहू ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालवालों के दबाव में बहू ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में दो दिन पहले ज्योति पार्क में एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों के दबाव में आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ज्योति पार्क में अपने पति के साथ रहने वाली महिला पूजा (29) ने चार जून को अचानक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी।
पति विरेंद्र प्रताप, शंभू प्रसाद और भागीरथी देवी उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस में दी शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन