फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krkdi wrestler operatives in police encounter jaggu

खरखड़ी में जग्गू पहलवान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़

Sat, 28 Jun 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Sat, 28 Jun 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Krkdi wrestler operatives in police encounter jaggu

पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके जग्गू पहलवान गैंग के शार्प शूटर हरेंद्र कसाना की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार शाम कई थानों के पुलिस बल एवं क्राइम ब्रांच टीम ने खरखड़ी गांव में दबिश दी।

विज्ञापन


मगर हरेंद्र अपने चचेरे भाई संजीव एवं दो अन्य साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। पुलिस उसके घर में मौजूद दो संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम चार बजे सीओ बार्डर अरविंद यादव के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस बल और लोनी एवं गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने खरखड़ी में जग्गू पहलवान गैंग के शार्प शूटर हरेंद्र के घर रेड की। पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर बदमाशों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

सीओ बार्डर ने बताया कि हरेंद्र अपने चचेरे भाई संजीव तथा दो साथियों के साथ पड़ोसियों की छतों से होता हुआ भाग गया। उसके घर से चारपाई पर रखे दो तमंचे एवं चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस वहां मौजूद दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। भारी पुलिस फोर्स के पहुंचते ही खरखडी गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे बंद कर दुबक गए और गांव में सन्नाटा छा गया।

सीओ का कहना है कि रेड के समय हरेंद्र साथियों संग किसी वारदात की योजना बना रहा था। बदमाशों के विरुद्ध पुलिस मुठभेड़ की एफआईआर दर्ज की गई है।

चिरोड़ी चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
चिरोड़ी मंडी में व्यापारियों से मांगी जा रही रंगदारी एवं आए दिन हो रही लूट की घटनाआें पर अंकुश लगाने में विफल रहे चिरोड़ी चौकी प्रभारी हरप्रकाश वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।


उनके स्थान पर पूर्व में वहां तैनात रहे सनद मिश्रा को तैनाती दी गई है। सीओ बार्डर अरविंद यादव का कहना है कि जल्द ही चिरोड़ी चौकी मंडी में शिफ्ट कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed